गिरडीह, जनवरी 8 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड अंतर्गत सभी मास्टर जलसहियाओं का एक दिवसीय जल जांच किट प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को पीएचईडी कार्यालय जमुआ परिसर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी मास्टर जलसहियाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार दास एवं सहायक अभियंता शिवाशीष दास मौजूद रहे। वहीं प्रखंड स्वच्छता समन्वयक अमित प्रसाद वर्मा एवं जलसहिया सितारा प्रवीण ने फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल जांच की प्रक्रिया तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिपोर्टिंग की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन (फेज-2) की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए जलसहियाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्देश दिया साथ ही सभी जलसहियाओं को 12 जनवरी तक सभी सरकारी चापाकल एवं नल-जल योजनाओं के जल स्रोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.