मास्टर चाभी के साथ बाइक चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार
किशनगंज, अप्रैल 17 -- किशनगंज। अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का उद्भेदन किशनगंज पुलिस ने किया है। एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने गुरुवार को एक मेडिकल कॉलेज के पास चोरी के मोटरसाइकिल तथा मास्टर चाभी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शाह इंतजार आलम,रूईया थाना कोचाधामन व कुंदन सहनी डेरामारी कोचाधामन का रहने वाला है। इसके पास से कटर ब्लेड, पेचकश , हथौड़ा,एक मोबाइल बरामद किया गया है। शुक्रवार को किशनगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि किशनगंज जिले में मोटसाइकिल चोरी की घटना की रोकथाम, कांड के उद्भेदन एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : अन्तर्राज्यीय मोटर साईकिल चोरी गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने किय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.