नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली। मास्टर कैपिटल सर्विसेज को म्यूचुअल फंड कारोबार में उतरने के लिए बाजार नियामक सेबी से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस अनुमोदन से कंपनी को एसेट मैनेजमेंट कंपनी स्थापित करने और म्यूचुअल फंड योजनाएं शुरू करने के लिए आवश्यक अतिरिक्त विनियामक कदम उठाने की अनुमति मिल गई है, बशर्ते कि वह सेबी की अंतिम पंजीकरण आवश्यकताओं को पूरा करे। मास्टर ट्रस्ट की अनुषंगी कंपनी मास्टर कैपिटल सर्विसेज ने बयान में कहा, 'प्रस्तावित म्यूचुअल फंड व्यवसाय विभिन्न प्रकार की इक्विटी, हाइब्रिड और मल्टी-एसेट योजनाएं तैयार करेगा, जो विभिन्न प्रकार के निवेशकों के लिए होंगी।'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.