छपरा, मार्च 25 -- दिघवारा ,निसं। डॉ. सी. वी रमण विश्व विधालय में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दिघवारा प्रखंड के गोरांईपुर गांव निवासी राकेश सिंह की पुत्री राशि कुमारी को मास्टर ऑफ आर्ट्स में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर यूनिवर्सिटी व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। राशि ने इतिहास विषय में यह उपलब्धि हासिल की है। विश्व विधालय के वाइस चांसलर अरविंद चतुर्वेदी ने राशि को डिग्री व मेडल प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव व विशिष्ट अतिथि बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने उपस्थित होकर अपनी शुभकामना दी। राशि की इस सफलता पर पूरे परिवार व गांव में खुशी की लहर है। राशि के पिता राकेश सिंह एक निजी कंपनी में मजदूरी करते है व माता बेबी सिंह गृहिणी है। राशि सामाजिक कार्यक्रमों में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.