सराईकेला, मार्च 30 -- खरसावां, संवाददाता। जिले में खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन, सरायकेला-खरसावां की ओर से "रन फॉर यूनिटी एंड हेल्थ" 40 किलोमीटर रिले रन का आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ के माध्यम से समाज को एकजुटता और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया। यह दौड़ गम्हरिया स्थित धोडा बाबा मंदिर से सुबह 6 बजे से शुरू होकर सीनी, उकरी, रेंगुडीह होते हुए खरसावां के चिलकू स्थित आकर्षणी मंदिर तक पहुंचा।पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने धावकों का स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकू खरसावां की ओर से "रन फॉर यूनिटी एंड हेल्थ" रिले रन में भाग ले रहे 73 लोगों का स्वागत किया गया। "रन फॉर य...