मास्टर आईडी का दुरुपयोग कर एसीआर खराब करने के मामले में कमेटी गठित
गाज़ियाबाद, सितम्बर 17 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। राज्य कर विभाग में मास्टर एडमिन द्वारा मानव संपदा पोर्टल की आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों के पासवर्ड रीसेट कर वर्ष 2024-25 की वार्षिक एसीआर शून्य कर दी गई। इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जानकारी के अनुसार, राज्य कर विभाग के 23 अधिकारियों व कर्मचारियों की आईडी पासवर्ड रिसेट किए गए। इसमें 11 की एसीआर शून्य कर दी, जिससे कई प्रधान सहायकों को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा है, जो इसी वर्ष प्रधान सहायक से पदोन्नत होकर प्रशासनिक अधिकारी की पदोन्नति पाने वाले थे। पदोन्नति के साथ ही वह सेवा संबंधी अन्य लाभों से भी वंचित हो गए हैं। इन प्रधान सहायकों में ज्योति पाली, प्रदीप कुमार व विपिन कुमार शामिल हैं। इस मामले में लखनऊ मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.