मास्टर्स वर्ग में तपस्या ने जीता दो स्वर्ण पदक
कानपुर, जून 17 -- कानपुर। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 12 से 14 जून के बीच अंतर्राष्ट्रीय बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप हुई। प्रतियोगिता के मास्टर्स वर्ग में शहर की तपस्या गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। चैम्पियनशिप में 12 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विकास नगर स्थित सिग्नेचर ग्रीन सोसाइटी निवासी तपस्या गौतम लंबे समय से पॉवरलिफ्टिंग जगत में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जिला और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने कई पदक जीते हैं। दो स्वर्ण पदक जीतकर तपस्या गौतम ने एक बार फिर खुद को साबित किया और देश को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.