देहरादून, मार्च 3 -- हल्द्वानी में आयोजित "24वीं उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप" में यूजेवीएन लिमिटेड के अभियंताओं का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रतियोगिता में यूजेवीएन लिमिटेड में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत ललित टम्टा ने 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाया। ललित टम्टा ने मिश्रित युगल स्पर्धा में अपनी जोड़ीदार भावना रावत के साथ मुकाबला जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष युगल स्पर्धा में उन्होंने अपने जोड़ीदार एवं यूजेवीएन लिमिटेड में ही अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत गोपाल सिंह के साथ द्वितीय स्थान पाया। ललित टम्टा का चयन आगामी 18 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसमें वे उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ...