देहरादून, जून 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड में कार्यरत विभिन्न खेल संघों के प्रमुखों ने विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न खेलों से जुड़े मास्टर्स खिलाड़ियों के हितार्थ विषयों पर चर्चा की। विशेष प्रमुख सचिव सिन्हा से मास्टर्स खिलाड़ियों की विशेष पहचान संख्या (यूआईडी) बनाने, खेल नीति के अनुसार शासनादेश जारी करने, खेलो इंडिया आयोजन के तहत मास्टर्स गेम को भी शामिल करने, उत्तराखंड में आयोजित होने वाले सभी प्रमुख खेलों के अंत में संबंधित मास्टर्स गेम्स को भी कराए जाने, राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने आदि विषयों पर चर्चा हुईं। खेल संघों के पदाधिकारियों ने विभिन्न सुझाव दिए। मास्टर्स खेल संघों के प्रमुखों से उत्तराखंड में मास्टर्स खेलों से जुड़ी ...