लखनऊ, मार्च 22 -- रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट लखनऊ, संवाददाता: रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबलों में सीएएल मास्टर्स, क्रूसेडर्स, ऑरेंज, फाइटर्स और एलीट्स ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए।मास्टर्स की एकतरफा जीत- पहले मैच में सीएएल मास्टर्स ने सीएएल इंडिगो को 121 रनों के विशाल अंतर से हराया। मास्टर्स के 179 रनों के जवाब में इंडिगो की पूरी टीम 58 रनों पर ढेर हो गई। विजयी टीम को अक्षांश (69 रन) और उत्कर्ष (46 रन) ने बल्ले से कमाल दिखाया, जबकि जयप्रताप ने तीन विकेट झटके।सीएएल ऑरेंज ने सीएएल चैलेंजर्स को दस विकेट से करारी शिकस्त दी। चैलेंजर्स के 116 रनों के लक्ष्य को ऑरेंज ने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। विजयी टीम से आरव यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों प...