मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट से जेल ले जाते मास्टरमाइंड इमरान खान ने एक सपा नेता का हाथ होने की बात बताई। कहाकि राजनैतिक रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिम की आड़ में यौन शोषण और धर्मांतरण का मास्टरमाइंड इमरान खान अपनी पत्नी और बच्चों संग दुबई भागने की फिराक में था। दिल्ली पुलिस ने उसे 23 जनवरी को एयरपोर्ट से धर दबोचा। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर उसे मिर्जापुर पुलिस शनिवार की रात यहां लेकर आई। डीआईजी ने उसी दिन देर शाम प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा भी किया। रविवार की देर शाम इमरान को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में इमरान को जेल भेज दिया गया। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच इमरान को कोर्ट से जेल लेकर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.