बदायूं, अप्रैल 28 -- बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मास्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पीजी से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और कल्पनाशक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक, रंग-बिरंगे और नवाचारी मास्क तैयार किए। इनमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक संदेश, संस्कृति एवं त्योहारों से जुड़े विषयों को विशेष रूप से उकेरा गया। प्रतियोगिता में कक्षा-पीजी से श्रेयन वार्ष्णेय, कक्षा-एनसी से कृतिका माहेश्वरी, कक्षा-केजी से अनिका खरे, कक्षा-1 से उत्कर्ष माहेश्वरी, कक्षा-2 से शार्दुल गौड़, कक्षा-3 से रिषित माहेश्वरी, कक्षा-4 से विनायक चौहान, कक्षा-5 से आयुषी शर्मा, कक्षा-6 से सूर्यांश, कक्षा-7 से आराध्या वार्ष्णेय, कक्षा-8...