रामगढ़, जून 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जिंदल स्पोर्ट्स हॉस्टल के दो प्रतिभाशाली वुशू खिलाड़ी प्रेम मुंडा और राजकुमार मुंडा ने रूस के मास्को में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय खेल जगत लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि साबित हुई। ओडिशा के बड़बिल स्थित जिंदल स्पोटर्स हॉस्टल के दोनों खिलाड़ियों ने पूरे देश का गौरवान्वित किया है। 1 से 7 जून तक रूस के मास्को में वुशू स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया था। पुरुषों के वरिष्ठ वर्ग में प्रेम ने 48 किलोग्राम वज़न श्रेणी और राजकुमार ने 52 किलोग्राम वर्ग में मेजबान रूस के शीर्ष खिलाड़ियों को हराकर यह शानदार उपलब्धि हासिल की। यह जीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय वुशू के लिए एक बड़ी उपलब्धि और प्रेरणा का स्रोत है। जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल, बड़बिल, जिंदल स्टील एंड पावर की सीएसआर इक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.