सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- सुलतानपुर। मासूम का अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने शनिवार को विवेचक नारद मुनि की गवाही दर्ज कराई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि जिला जज कोर्ट ने दरोगा को सोमवार को फिर गवाही में तलब किया है। हत्याकांड में मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ सोनू और अन्य का ट्रायल जारी है। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित शहर के गांधीनगर सिराज प्रिंटर्स गली राहुल चौराहा मोहल्ले के निवासी मो. शकील के 11 वर्षीय पुत्र उसामा का अपहरण कर 24 नवंबर 2024 को आरोपी ने उसके पिता से फोन पर रंगदारी मांगी थी। अगले दिन उसकी लाश घर के सामने स्थित मकान से बरामद हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...