उन्नाव, मार्च 11 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर के नवीनमंडी के पास डेरा डालकर रह रहे झांसी निवासी एक परिवार के घर पर शनिवार को हुई मारपीट की घटना के बाद रिश्तेदारी में आई महिला के बच्चे की गला दबाकर की गई हत्या की घटना में नामजद आरोपित नाबालिग निकला। पूछताछ में उसने बताया कि मारपीट और हत्या के प्रयास में जेल भेजे गए दो आरोपितों में एक आरोपित उसे लगातार परेशान करता था। नशे की हालत में गाली-गलौज और आशियाना उजाड़ने की धमकी देने के साथ गोली मारने की बात कहता था। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया था। झांसी के गुरसरांय क्षेत्र डुंडी गांव निवासी राघवेंद्र परिवार के साथ लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मोहल्ला पहलीखेड़ा में नवीन मंडी के पास कई महीने से डेरा डालकर रहते हैं। शुक्रवार रात पहलीखेड़ा निवासी आमिर उर्फ लड्डू अपने किला मोहल्ला निवासी सलमान के साथ नशे की हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.