बांका, अप्रैल 23 -- बांका। एक संवाददाता बांका जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही पांच वर्षीय मासूम पुत्र की जान ले ली। घटना मंगलवार की है। इधर पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बांका थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी चमचम पंडित ने पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में आकर अपने पुत्र रोहित कुमार को जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा बच्चे को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बाप ने 5 साल के बेटे को जमीन पर पटककर क्यों मार डाला, हैरान कर देगी खौफनाक वारदात इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में माम...