मासूम हत्याकांड: जेल में रातभर करवटें बदलती रही हत्यारोपी महिला
सहारनपुर, मई 4 -- नुमाइश कैंप निवासी छात्र अंशुमन की हत्या की आरोपी महिला जिला कारागार में रातभर सो नहीं पाई। उसने पूरी रात बेचैनी में गुजारी और करवटें बदलती रही। सोमवार को उसने खाना भी नहीं खाया। घटना के बाद महिला के परिजनों और रिश्तेदारों ने भी उससे दूरी बना ली है। गौरतलब है कि आरोपी महिला ने लेनदेन के विवाद में अपनी सहेली के 14 वर्षीय बेटे अंशुमन को नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। एक मई को घर से निकला छात्र वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश के लिए पांच टीमें गठित की थीं। यह भी पढ़ें- मां की सहेली ही निकली 14 साल के बच्चे की कातिल, नहर में डुबोकर की थी हत्या जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक महिला स्कूटी पर छात्र को ले जाती दिखी, जिसकी पहचान पूजा पत्नी रवि मोहन के रूप में हुई। पुलिस ने उसे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.