बस्ती, अप्रैल 9 -- बभनान। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव में ढाई वर्षीय बच्ची से बेरहमी से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस टीम तहरीर लेने के लिए गांव के चौकीदार की तलाश में पहुंची है। बच्ची के पिता के बाहर होने के कारण चौकीदार के माध्यम से ही केस दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...