हजारीबाग, मार्च 31 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और निर्ममता से हत्या होने और बरकट्ठा के तुईओ के मंगला जुलूस में शामिल लोगों पर लाठीचार्ज के खिलाफ मंगलवार को बरकट्ठा बंद रहा। बंद सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक व्यापक रूप से रहा। बंद के दौरान विधायक अमित यादव ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम तरीके से हत्या और बरकट्ठा के तुईयो के मंगला जुलूस में शामिल महिलाओं पर पुलिसिया लाठीचार्ज बर्बरता से किये जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और बच्ची के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। बंद को व्यापारियों ने पूरा समर्थन दिया और अपने-अपने प्रतिष्ठान को स्वत: ही बंद रखा। हालांकि बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता, नेता और ग्रामीण सामुहिक रूप से सड़कों पर निकले। लेकिन एक भी दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.