कानपुर, जून 6 -- मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीड़िता की मां ने गांव के ही अधेड़ पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को दिन करीब तीन बजे उसने अपनी दो वर्ष 9 महीने की पुत्री को पांच रुपये देकर 50 कदम की दूरी पर स्थित दुकान पर सामान लेने के लिए भेजा था। जब उसकी पुत्री दुकान से आ रही थी तो दुकान व घर के बीच में रहने वाले शिव प्रसाद ने उसकी मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- तीन साल की मासूम के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म जब देर तक पुत्री घर वापस नहीं पहुंची तो उसने अपनी ननद को देखने के लिए भेजा। जब उसकी ननद वहां पहुंची तो उसने शिव प्रसाद को मासूम के साथ दुष्कर्म ...