मासूम से दुष्कर्म के प्रयास में रिश्ते के दादा को 20 साल की सजा
रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पॉक्सो विशेष न्यायाधीश ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दोषी रिश्ते के दादा को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िता को एक लाख रुपये का प्रतिकर देने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आठ अप्रैल 2023 को एक महिला ने अपने मामा ससुर पर उसकी तीन वर्षीय नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अभियोजन के अनुसार, महिला का मामा ससुर किच्छा में अपने जीजा के घर रहता था। घटना के दिन बच्ची अचानक लापता हो गई थी। तलाश के दौरान पता चला कि आरोपी उसे अपने साथ ले गया था और दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। समय रहते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.