कानपुर, मार्च 23 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कल्याणपुर के अकबरपुर में रहने वाला बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड मोहम्मद इस्माइल रविवार रात पड़ोस में खेल रही बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले आया था। उसने कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह बुजुर्ग से खुद को छुड़ाकर मौके से भागी बच्ची ने घर जाकर रोते हुए आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी पाकर आक्रोशित इलाकाई लोगों ने बुजुर्ग को पीटकर पुलिस को सौंप दिया था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.