मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीएससी) संगीता आर्य की अदालत ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, वर्ष 2022 में एक महिला ने तहरीर देकर श्यामल मंडल पुत्र हजारी लाल मंडल निवासी ग्राम चंडीपुर थाना दिनेशपुर पर उसकी छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीएससी) संगीता आर्य की अदालत में हुई। करीब साढ़े तीन साल तक चले इस वाद पर गुरुवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। उसे 20 वर्ष के कठोर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.