मासूम से दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी को दबोचा
हापुड़, मार्च 30 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बाल अपचारी को दबोच लिया। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ में एक किशोर द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं लग सका था। सोमवार को पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.