मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार
प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी मंगलवार शाम पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसे प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाने की पुलिस मेडिकल जांच के लिए एसआरएन अस्पताल लेकर आई थी, जहां से वह भाग निकला। आरोपी के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। देर रात तक शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत अन्य जगहों पर तलाश जारी रही। उधर, लापरवाही के आरोपी में प्रतापगढ़ एसपी ने दो सिपाही को निलंबित कर दिया।प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी जलालुद्दीन को मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर दो साल की बच्ची के साथ बीते रविवार को दुष्कर्म का आरोप लगा था। मानिकपुर पुलिस की टीम आरोपी जलालुद्दीन को मंगलवार को एसआरएन अस्पताल डीएनए टेस्ट व मेडिकल जांच के लिए लेकर आई थी। हालांकि इसी बीच पुलिस को चकमा देकर फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.