मासूम से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
सहरसा, सितम्बर 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक टोला में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। घटना के बाद गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। महिला चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। काफी इंतजार के बाद बच्ची को एंबुलेंस से मधेपुरा भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी ओमप्रकाश सहित सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी अमित रंजन, रौशन कुमार, संदीप राम, चंचल कुमारी, रौशनी कुमारी सहित अन्य अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन की। डीएसपी ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के समय बच्ची घर के पीछे घास काटने गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक नाबालिग किशोर ने खेत में बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.