मासूम से दरिंदगी पर अधेड़ को 20 साल की सजा
झांसी, अक्टूबर 6 -- झांसी, संवाददाता। मासूम के दरिंदगी के मामले में 17 महीने में ही फैसला आ गया। मंगलवार को अदालत ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यही नहीं एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन की और से पैरवी कर रहे विशेष शासकीय अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाह ने बताया कि 24 मई 2024 को पीड़िता के पिता ने थाना मऊरानीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सात वर्षीय पुत्री घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। काफी समय होने पर जब उसकी बेटी घर में नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। वह उसे तलाशने लगे। देर रात आठ बजे बेटी घर लौटी तो वह रो रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि आजाद नगर बम्होरी निवासी हर प्रसाद उसे जबरन अपने साथ घर पर ले गया था और उसके साथ गलत हरकत की। मासूम की स्थिति देख परिजन तत्काल उसे थाना लेकर आए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.