मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़, जून 7 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना पुलिस ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 3 जून 2026 को थाना अकराबाद क्षेत्र के ग्राम करहला निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 2 जून 2026 की दोपहर करीब दो बजे कस्बा अकराबाद के करहला रोड चौराहा निवासी सिकन्दर पुत्र विजयपाल सिंह ने उनकी 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ छेड़खानी करते हुए गलत काम किया था। इस संबंध में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सिकन्दर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गए। इसी क्रम में 5 जून 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी को थाने से कुछ दूरी पर पकड़ा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.