मासूम से छेड़छाड़ में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
मेरठ, मार्च 19 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पिटूं उर्फ सुशील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। बुधवार को पीड़िता के दादा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। इस बारे में पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब रात आठ बजे उसकी छह वर्षीय मासूम पोती घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव निवासी आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपी ने मासूम के साथ शारीरिक शोषण की नियत से एक बंद मकान में खींचने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़िता ने भयभीत होकर शोर मचाया तो आरोपी परिजनों को आता देख परिवार को जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.