पलियाकलां (खीरी) संवाददाता, फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बे में एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई शर्मनाक हरकत ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया। एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा मासूम के साथ की गई छेड़छाड़ की घटना जैसे ही सार्वजनिक हुई, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते कोतवाली पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर यहां भी देखने को मिला। पुलिस ने न केवल तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा, बल्कि महज कुछ ही घंटों के भीतर उसके अवैध ठिकाने पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया।हेयर सैलून में मासूम को बनाया निशाना घटनाक्रम के अनुसार, पलिया कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.