देहरादून, मार्च 23 -- विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने एक साढ़े छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने के दोषी मिस्त्री को पांच वर्ष के कठोर कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं पीड़िता को राज्य सरकार से 50 हजार रुपये की मदद दिलाने का आदेश दिया है। शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने बताया कि घटना पांच जून 2023 की है। पीड़िता की माता ने पड़ोस में काम करने वाले मिस्त्री राजपाल निवासी माजरी, सभावाला से अपने भाई के निर्माणाधीन मकान में काम करने के लिए बात की थी। शाम के समय आरोपी राजपाल घर देखने के बहाने बच्ची को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया। वहां निर्माणाधीन मकान में उसने बच्ची को एकांत में पाकर उसका मुंह दबाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची किसी तरह डरकर वहां से भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.