अलीगढ़, जून 26 -- n पीड़ित बच्चे ने परिजनों को बताई आपबीती n चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ चार युवकों ने कुकर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना का खुलासा वीडियो सामने आने के बाद हुआ, जिसके बाद पीड़ित बच्चे ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों की शिकायत परिजनों के अनुसार मोहल्ले के ही चार युवक मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि आरोपी बच्चे को एक सुनसान स्थान और श्मशान घाट के पास ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने बारी-बारी से बच्चे के साथ कुकर्म करने के साथ ही पूरे घटनाक्रम का मोबाइल फोन स...