गंगापार, मई 7 -- खिलाने के बहाने आठ साल की मासूम से छेड़छाड़ और अभद्रता की तथा किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक दलित महिला ने थाने में तहरीर दी कि क्षेत्र के खुरमा गांव निवासी ननकू बिंद पुत्र मुन्नीलाल बिंद ने उसकी आठ साल की बेटी से खाना खिलाने के बहाने छेड़छाड़ और अभद्रता की तथा किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मासूम ने अपनी मां से घटना के बारे बताया। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.