मासूम से कथित छेड़छाड़ के आरोप में बुजुर्ग की पिटाई, पुलिस ने संभाला मामला
महाराजगंज, अगस्त 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की मासूम से कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मासूम की दादी ने छेड़छाड़ के आरोप में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थिति संभाली। मासूम के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। मासूम की दादी के साथ कुछ और लोगों ने भी बुजुर्ग को पीटा। मामले की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा और भिटौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस बच्ची और उसकी दादी को आवश्यक कार्रवाई के लिए परतावल चौकी ले गई, जबकि घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया। सीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.