मासूम सांसों में घुल रहा टीबी का जहर
अलीगढ़, मई 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खेल-कूद और किताबों की उम्र में हजारों बच्चे टीबी जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बीते आठ वर्षों में सात हजार से अधिक बच्चों में टीबी संक्रमण की पुष्टि होना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। पिछले वर्ष 1300 से अधिक बच्चों में संक्रमण मिला, जबकि इस वर्ष अब तक 746 बच्चे चिह्नित किए जा चुके हैं। डॉक्टर मानते हैं कि कुपोषण, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता और घर में संक्रमित मरीजों के संपर्क से बच्चों में टीबी तेजी से फैल रही है। टीबी उन्मूलन के लिए जिले में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन हालात अब भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। वर्तमान में करीब 12 हजार टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें बच्चों की संख्या भी काफी है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में टीबी का संक्रमण अक्सर परिवार के किसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.