नोएडा, जनवरी 10 -- नोएडा। अलग-अलग थानाक्षेत्र में चार साल के मासूम समेत दो लोग जल गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रह है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-49 थानाक्षेत्र स्थित बरौला गांव में 32 वर्षीय राजवीर सिंह शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर ही जल गए। परिवार के लोगों ने आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते राजवीर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं फेज तीन थानाक्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाला चार वर्षीय बच्चा कार्तिक शुक्रवार रात को अपने घर पर जल गया। बच्चे के परिजनों के अनुसार घर के किचन में भगौने में खाना बनाकर रखा हुआ था। बच्चा खेलते हुए भगौने के पास गया। भगौने पर हाथ लगने से गरम खाना उसके ऊपर गिर गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से जल गया। दिल्ली के सफदरजंग में उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.