देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। डीएवी कॉलेज देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में शनिवार को हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों की डिमांड पर कई गाने गाए। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजानदास, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, छात्र संघ के पदाधिकारियों के अलावा छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था बनाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुबह से दोपहर तक जाम की स्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.