मासूम लापता, अपहरण की आशंका
लखनऊ, सितम्बर 3 -- मोहनलालगंज, संवाददाता मोहनलालगंज के हीरालाल खेड़ा में 22 अगस्त को दो मासूम संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज की है।हीरालाल खेड़ा में रहने वाले दस वर्षीय व 9 वर्षीय दो मासूम 22 अगस्त को सिसेंडी कस्बे से संदिग्ध हालात में लापता हो गए। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे भिक्षावृत्ति करते थे। अक्सर भिक्षावृत्ति के लिए अक्सर एक दो दिनों के लिए चले जाते थे, इसलिए जिस दिन बच्चें गायब हुए परिजनों ने कोई सूचना नही दी, लेकिन कई दिनों तक जब दोनों बच्चें वापस नहीं आये तो परिजनों ने तलाश शुरु की लेकिन पता नहीं चला। जिस पर परिजनों ने मोहनलालगंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस सीसी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.