अलीगढ़, मई 25 -- (विश्व थायराइड दिवस) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बीमारी जब बिना शोर किए शरीर के अंदर पलती है, तो उसका असर सबसे ज्यादा मासूम बच्चों पर पड़ता है। इन दिनों नवजात शिशुओं और बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास पर जन्मजात थायराइड का ऐसा ही 'साइलेंट अटैक' सामने आया है। विशेषज्ञों के अनुसार अलीगढ़ में हर साल करीब 40 से 50 बच्चे जन्मजात थायराइड विकार के साथ पैदा हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि जन्म के समय 95 प्रतिशत बच्चों में इसके लक्षण दिखाई ही नहीं देते, जिसके कारण समय पर इलाज न मिलने से कई बच्चे मानसिक कमजोरी, बौनेपन और विकास संबंधी गंभीर समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- जिले में 15 हजार से अधिक लोग थायराइड से ग्रसितबच्चों में थायराइड का असर भारत और उत्तर प्रदेश के इस पश्चिमी बेल्ट में औसतन हर 1,000 से 1,130 नवजातों मे...