बांदा, अक्टूबर 2 -- बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नन्दवारा में बीते 30 सितंबर को पुरानी प्रधानी की रंजिश को लेकर दो सगे मासूम भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद छह वर्षीय मनोज कुमार और चार वर्षीय युवराज के शव गांव के ही एक दुकान के पीछे पानी भरे गड्ढे में फेंक दिए गए। मासूमों के मुंह से खून बह रहा था और उनके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पुष्टि हुई। गुरुवार देर रात पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर गांव के ही एक नामजद दोहरे हत्याकांड के आरोपी और एक जिलाबदर अपराधी सहित 9 लोगों के खिलाफ हत्या व साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, पूरे मामले में पुलिस शुरूआत से ही बच्चो...