मासूम बेटी को जहर देकर मां ने भी खाया, मौत
झांसी, जुलाई 25 -- झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति से झगड़े के बाद महिला ने पांच की मासूम बेटी को जहर देखकर स्वयं खां लिया। जिससे मां की मौत हो गई। जबकि बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर जहर मां-बेटी को जहर देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली अर्चना की शादी की 11 साल पहले नैनागढ़ के तलैया मोहल्ला निवासी हरीशचंद्र अहिरवार से हुई थी। उनकी एक पांच साल की बेटी भी है। कुछ दिन पहले अर्चना और हरीशचंद्र का विवाद हुआ था। इसके बाद बीती देर रात भी झगड़ा हुआ। तभी तैश में आकर अर्चना ने अपनी मासूम बेटी को जहर दिया और स्वयं गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां शनिवार को अर्चना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.