फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- शादी के बाद में ससुराल पहुंची विवाहिता के सपने दहेज के दानव की भेंट चढ़ गए। ससुरालीजन एक बाइक एवं 50 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिरसागंज के नगला मदारी निवासी शिखा की शादी तीन अप्रैल को कमल पुत्र रामकिशन निवासी चूल्हावली टूंडला के साथ हुई थी। दहेज में मिले सामान से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि अतिरिकत दहेज की मांग करते हुए वह विवाहिता के साथ में मारपीट करते। विवाहिता से दहेज में एक बाइक एवं 50 हजार रुपये लाने की मांग करते हुए ससुरालीजनों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। दहेज न लाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते। ससुरालीजनों को समझाने के सभी प्रयास विफल होने के बाद में पीड़िता ने थान...