नोएडा, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सूर्या विहार इलाके में सोमवार शाम एक 30 वर्षीय महिला ने अपने पति से हुए विवाद के बाद अपनी ही दो साल की मासूम बेटी का मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी तेज धारदार हथियार से गले पर वार कर खुदकुशी का प्रयास किया। अस्पताल ले जाने पर बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ सेक्टर-9ए थाने में मंगलवार को मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दंपति के बीच साथ में न रहने के लिए अकसर झगड़ा होता था।मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बिजनौर निवासी 32 वर्षीय आधार शर्मा ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह नाहरपुर रुपा स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी नेहा शर्मा और दो वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.