आगरा, जुलाई 7 -- लखनऊ चारबाग स्टेशन पर पांच माह की चोरी गई बच्ची को चुराने वाली महिला कासगंज के पटियाली इलाके की निकली। वह बच्चों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से बच्चों को चुराकर दूसरे शहरों में बेचने का धंधा करने में लगी थी। जीआरपी ने उसे चिन्हित करने के लिए लखनऊ में ही 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब जाकर महिला का पता। जीआरपी ने पकड़ा तो महिला ने चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। उसके कारनामे सुनकर पटियाली इलाके के गांव में चर्चा बनी हुई है। लखनऊ जीआरपी द्वारा पकड़ी गई महिला 38 वर्षीय चंदा देवी निवासी गांव बहोरा तहसील क्षेत्र पटियाली है। जिससे गिरिरफ्तार करने के बाद जीआरपी लखनऊ ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चंदा देवी ने बताया कि, बच्चों को भीड़भाड़ वाले इलाके, रेलवे एवं बस स्टेशनों से चुराती और इसके बाद उन्हें दिल्ली, मुंबई समेत दूसरे बड़े ...