मासूम बच्चों की मौत से मजदूर परिवारों मे मचा कोहराम :
कुशीनगर, मई 10 -- पडरौना। ईंट भट्ठे पर तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद मजदूर परिवारों में चीख-पुकार मच गई। सीएचसी कसया में जैसे ही चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित किया, परिजन बदहवास होकर फूट-फूट कर रोने लगे। मासूम अभय के पिता पंचू पटेल अपने बेटे के शव को सीने से लगाकर बिलखते रहे। वहीं अनन्या के पिता लखन और अनुष्का के पिता सुखेंद्र की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बच्चों की माताएं बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। मजदूर महिलाओं ने रोते हुए बताया कि कुछ देर पहले तक बच्चे हंसते-खेलते इधर-उधर दौड़ रहे थे, लेकिन अचानक सब कुछ खत्म हो गया। यह भी पढ़ें- ईंट भट्ठे पर पानी भरे गड्ढे में डूबकर तीन मासूमों की मौत यह भी पढ़ें- ईंट-भट्टे पर गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम यह भी पढ़ें- यूपी: ईंट भट्ठे पर हादसा, गड्ढे में डूबकर 3 बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.