हमीरपुर, अप्रैल 27 -- मौदहा, संवाददाता। पति के खाना बनाने को कहने से नाराज पत्नी ने पहले स्वयं और बाद में मासूम बेटे को सल्फास की गोलियां खिला दीं। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर हालत में सदर अस्पताल और फिर वहां से कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के तिंदुही गांव निवासी मोहित कुशवाहा की शादी वर्ष 2024 में थाना बिवांर के टीहर गांव निवासी 26 वर्षीय कीर्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों के संबंधों में खटास आ गई। कीर्ति मायके में जाकर रहने लगी। करीब डेढ़ सालों से कीर्ति मायके में ही रह रही थी। यह भी पढ़ें- महिला ने मासूम संग खाया सल्फास, हालत नाजुक छह माह पूर्व नाते-रिश्तेदारों और बिरादरी की पंचायत के बाद कीर्ति ससुराल आकर रहने लगी थी। रविवार की सुबह 8.30 बजे के आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.