मासूम बच्चे के भविष्य के लिए फिर एक हुए माता-पिता
रांची, सितम्बर 21 -- रांची। डालसा के मध्यस्थता केंद्र में लगभग 3 वर्ष पुराना पारिवारिक विवाद सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया। फैमिली कोर्ट के जज पवन कुमार-1 के आदेश और डालसा सचिव राकेश रौशन के निर्देशन में यह मामला मध्यस्थता के लिए भेजा गया था। अधिवक्ता मध्यस्थ अमरेंद्र ओझा, प्रथम पक्ष के अधिवक्ता अशित चक्रवर्ती और द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता एके सिंह के प्रयास से मात्र तीन बैठकों में दंपति के बीच सुलह हो गई। 11 जून 2022 को शादी के बाद आपसी विवाद के कारण दोनों डेढ़ साल से अलग रह रहे थे। पति अभिषेक कुमार ने वैवाहिक अधिकारों की पुनर्स्थापना (धारा-9) के तहत याचिका दायर की थी। मध्यस्थता के बाद दोनों अपने बच्चे के बेहतर भविष्य और एक-दूसरे के सम्मान का संकल्प लेकर फिर साथ रहने को राजी हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.