नई दिल्ली, मार्च 1 -- ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक छोटा बच्चा शहीद होने की इच्छा जताता है, लेकिन खामेनेई उसे प्यार से समझाते हुए कहते हैं कि पहले बड़ा हो जाओ, अच्छे से पढ़ाई करो और वैज्ञानिक बनकर इस्लाम की सेवा करो। इस दौरान वे बच्चे को सलाह देते हैं कि जीवन को पूरा जियो और बुढ़ापे में ही शहादत के बारे में सोचना चाहिए। खामेनेई आगे कहते हैं कि इंसान को एक पूर्ण जीवन जीना चाहिए, ज्ञान हासिल करना चाहिए और बुढ़ापे में आकर ही किसी उद्देश्य के लिए शहीद होने के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ये भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह वीडियो कब और किस जगह इसकी रिकॉर्डिंग हुई थी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.