अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र की चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को अकबेलपुर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि इसी मामले में आरोपी छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के आरोप में जेल काट चुका है। मौजूदा समय में वह जमानत पर बाहर चल रहा था। हंसवर थाना क्षेत्र की बच्ची के परिजन बीते अप्रैल माह में गांव के ही बर्थडे पार्टी में गए थे। बच्ची अपने घर में अकेली थी। पड़ोस का ही शमशेर पुत्र राम सुमेर उसके साथ हैवानियत करने लगा। मौके पर पहुंची बच्ची की मां ने हल्ला गुहार मचाया तो आरोपी मारपीट करने लगा और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला था। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.