फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो मेराज अहमद ने मासूम बच्ची से दुष्क र्म के मामले में एक आरोपित को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर 8 अक्तूबर को फैसला होगा। घटना मेरापुर थाना क्षेत्र की है। पिता ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 5 मार्च 2024 को दोपहर 5 वर्षीय पुत्री घर के पास लगे नल पर पानी पीने गयी थी। राजीव उसकी पुत्री को बुलाकर एक शौचालय में ले गया। पुत्री के शोर शराबे की आवाज सुनकर उनका भांजा पहुंचा। भांजे को देखकर आरोपित भाग गया। इस घटना में थाने में राजीव के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- दलित युवती से छेड़छाड़ में दोष सिद्ध, आज आएगा निर्णय न्यायाधीश ने राजीव को दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्...